Posts

Showing posts from October, 2024

Journey

Journey You were my source of light Showed me the way when nothing was bright I tried and tried but nothing went right Looking at myself I would always fright Even after reaching that certain height I would lament for nothing being alright Then one day I found a warm invite Felt as if two souls were craving to reunite A perfect bond where there was no spite Trust this high that no one can have a bite Maybe the spark’s lost at it won’t reignite Meeting you was perfect, a total delight

शुरुआत

  शुरुआत   तुझसे मिलने कि आरज़ू अब मुझे सताती नही है, ‘ तेरे साथ वक्त बिताना ‘ ये खयाल तो बहुत अच्छा है मगर अब इसमे भी एक अंतर है, मैं सोचूं ना अगर तो ये खयाल अब खुदसे आता नही है। तेरे नाम से ये दिल अब थोड़ा कम दुखता है, तेरी याद तो आही जाती है मगर ये दिन अब थोड़ा कम उदास गुज़रता है। और उस अतीत मे मैं जी तो लू मगर क्या फायदा, उस अतीत मे मैं रह तो लू मगर क्या फायदा, ना कुछ बदलेगा ना ही कुछ सुधरेगा। भविष्य की चिंता करते करते वर्तमान बिगड़ गया, चिंता इतनी कर ली की मेरा वर्तमान ही मेरा अतीत बन गया। अब उस अतीत को अतीत मे ही रहने देते है, ध्यान अपने आज पर दे लेते है। भुलाकर सब अब करते है एक नई शुरुआत, इन लकीरों मे अगर तू लिखी हुई तो होगी फिर कभी मुलाकात।

सपने

  सपने   क्या हुआ अगर जो चाहा था तूने वो आज नही मिला है तो, क्या हुआ अगर कल के लिए देखा हुआ सपना आज ही टूट गया है तो, फ़र्क यही है यार वो सपना कल के लिए था और कल किसने देखा है अगर आज तुझे कुछ अच्छा है लग रहा और नही मिला अंत मे तो समझ जा इससे भी अच्छा उसने लिखा है सिर्फ इस एक निराशा से सपने देखना मत छोड़ सपने देखता रह तू हसना मत छोड़ आज तुझे नही मिला अगर तो इसका मतलब ये नही की कमी तुझमें है अगर कल के लिए सोची हुई चीज़ की वजह से आज ही तेरा दिल टूट है गया तो इसका मतलब ये नही की तू लायक नही है ये ना सही तो कुछ और सही, इतनी सी हार से भाग मत क्युकी तू भागने वाले मे से नही  दिल बड़ा रख और माफ कर खुदको हताश ना हो क्युकी तू ऐसे उदास रहने वालो मे  से नही ।